Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया की श्रेया सोनगिरी बनी इंटर साइंस की आठवीं स्टेट टॉपर, आठवां स्थान प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

Spread the love

चाकुलिया, झारखंड
संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा शनिवार को घोषित इंटर साइंस परीक्षा परिणाम में चाकुलिया की श्रेय्या सोनगिरी ने राज्यभर में आठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रेया ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

चाकुलिया नगर पंचायत के बाजपेई नगर निवासी श्रेया वर्तमान में रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने विषयवार शानदार अंक अर्जित किए — अंग्रेजी में 89, भौतिक विज्ञान में 99, गणित में 98, रसायन विज्ञान में 100, और कंप्यूटर में 83 अंक।

श्रेय्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया। उनका सपना एक आदर्श शिक्षिका बनने का है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलकर समाज को शिक्षा के माध्यम से सेवा देना चाहती हैं।

श्रेया के पिता सुनील वरण सोनगिरी एक ट्यूशन टीचर हैं, जबकि उनकी मां सुप्रिया सोनगिरी एक गृहिणी हैं। परिवार इस सफलता से अत्यंत गौरवान्वित है।

गौरतलब है कि श्रेया सोनगिरी इससे पहले वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में भी स्टेट टॉपर रह चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।