संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया, 7 जून 2025:
झामुमो सह विधायक कार्यालय में शनिवार को विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा नवनियुक्त विभागवार विधायक प्रतिनिधियों का पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि “जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाना हमारा दायित्व है। ये सभी प्रतिनिधि जल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों में जनता की समस्याओं को सुनेंगे और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे ताकि किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ न किया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और प्रतिनिधियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थित थें बलराम महतो, बुबाई दास, साहेबराम माण्डी, शिवचरण हांसदा ,मोहम्मद गुलाब, रामचंद्र बास्के, समीर दास, बाबूलाल मंडी, भित्ति सुंदर महतो, विशाल बारीक, राजा बारीक, मिथुन कर, तापस दास, गौतम शर्मा, निर्मल महतो ,गौतम दास ,दशरथ मुर्मू, राधानाथ मुर्मू ,कृति सुंदर महतो, पलक रंजन महापात्र, प्रिया गोपाल मंडल , मनोज महतो, बबलू हेंब्रम, विश्वजीत भोल, प्रणब बेरा ,मोहम्मद रसिद खान, निर्मल महतो, दशरथ मुर्मू राधानाथ मुर्मू, सुजीत दास .