Responsive Menu
Add more content here...

विधायक कार्यालय में होगा नव-नियुक्त प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह, समीर कुमार मोहंती करेंगे अभिनंदन

Spread the love

चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो सह विधायक कार्यालय चाकुलिया में शनिवार को विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा नव-नियुक्त विधायक प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन में बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न विभागों से चुने गए विधायक प्रतिनिधियों का स्वागत एवं परिचय सत्र संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। विधायक कार्यालय की ओर से सभी प्रतिनिधियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है ताकि कार्यसमन्वय और जनसेवा में बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।