संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट चाकुलिया
(पूर्वी सिंहभूम): चाकुलिया में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे हर्षोल्लास, धार्मिक श्रद्धा और सौहार्द्र वातावरण में मनाया गया। कुर्बानी के इस पाक मौके पर ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती मोहम्मद सिद्दीक़ के नेतृत्व में नमाज़ अदा की गई।नमाज़ के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई और अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।इस मौके पर मोहम्मद साजिद, हैदर अली, ऐजाज अहमद, असगर खान, फजरुल रहमान, मोहम्मद गुलाब, मिन्हाज अख्तर, मुदस्सर हुसैन समेत मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।प्रशासनिक सतर्कता भी रही बरकरार, चाकुलिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित किया।