Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला।

चाकुलिया ईदगाह में सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। नमाज की अगुवाई मौलाना मोहम्मद अजीज ने की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Read More : विशेष रिपोर्ट (भाग–6):चाकुलिया में दिन दहाड़े अकाशिया पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से, मैदान बन रहे हैं जंगल

बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई पीतांबर मंडल और चमा उरांव ईदगाह पहुंचे तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद साजिद, हैदर अली, असगर खान, फजरुल रहमान, मिन्हाज अख्तर, मोहम्मद अफजल समेत मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *