Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित बाजार समिति के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम बस्ती निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद शहजाद बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक नो एंट्री में खड़े 12 चक्का ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में ट्रक चालक आदित्य कुमार ने बताया कि वह ओडिशा के कटक से लाल मिट्टी लेकर दुर्गापुर जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।