Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

Spread the love

जमशेदपुर: रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज सेवा में योगदान देने वाले रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से शहर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न रक्तदान संगठनों, नियमित रक्तदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कोल्हान के विभिन्न जिलों से रक्तदाता, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह के दौरान 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तवीरों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्नब मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ कई गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित करना और समाज में अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान के समान है और ऐसे कार्यक्रम सेवा भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। समारोह में सम्मानित रक्तदाताओं के अनुभव भी साझा किए गए, जिससे उपस्थित लोगों को प्रेरणा मिली।