जमशेदपुर। संवाददाता
टीम पीएसएफ ने शहर को दिए दो नए शतकवीर रक्तदाता
जमशेदपुर शहर में रक्तदान के क्षेत्र में एक बार फिर प्रेरणादायक मिसाल कायम हुई है। विश्व शांति की प्रार्थना के साथ टीम पीएसएफ ने शहर को दो नए शतकवीर रक्तदाता दिए हैं। कमल कुमार घोष और शुभेंदु मुखर्जी ने अपना 100वां एसडीपी रक्तदान कर एक नया इतिहास रचा है।
रतन टाटा को समर्पित की शतकीय पारी
इन दोनों रक्तवीरों ने अपने 100वें एसडीपी रक्तदान को रतन टाटा के नाम समर्पित किया। रक्तदान के बाद दोनों को पुष्पगुच्छ, शॉल ओढ़ाकर, शतकीय मेमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसडीपी रक्तदान अभियान में बड़ी उपलब्धि
टीम पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाते हुए अब तक 1787वां एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि शहर में रक्तदान के प्रति जागरूकता और समर्पण को दर्शाती है।
17 शतकवीर रक्तदाता तैयार कर चुकी है संस्था
गौरतलब है कि किसी स्वयंसेवी संस्था के रूप में टीम पीएसएफ अब तक 17 शतकवीर रक्तदाता तैयार कर चुकी है। यह उपलब्धि जमशेदपुर शहर के लिए एक बड़ी प्रेरणा और समाज सेवा की मिसाल मानी जा रही है।