Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: विधायक ने की कनीय अभियंताओं के सेवा विस्तार और नियमितीकरण की मांग

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

विधानसभा में उठाया कनीय अभियंताओं का मुद्दा
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने राज्य के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग में लंबे समय से कार्यरत कनीय अभियंताओं की समस्या को गुरुवार को विधानसभा में उठाया।

31 मार्च 2026 तक निर्धारित है सेवा अवधि
विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इन कनीय अभियंताओं की सेवा अवधि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित है। यदि समय रहते इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो उनके सामने बेरोजगारी और भुखमरी जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सेवा विस्तार और नियमितीकरण की मांग
उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबे समय से कार्यरत इन कनीय अभियंताओं को सेवा विस्तार दिया जाए तथा उनका समायोजन करते हुए नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

राज्य के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान
विधायक ने कहा कि राज्य के विकास कार्यों में इन अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस दिशा में जल्द सकारात्मक पहल करनी चाहिए।