सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शिल्पी महल परिसर में मंगलवार देर रात रविंद्र-नजरुल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिल्पी महल क्लब और झारखंड बंग भाषी समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बाल कलाकारों ने प्रस्तुत की रंगारंग प्रस्तुति
समारोह में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से पहुंचे बाल कलाकारों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर और काज़ी नजरुल इस्लाम की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को याद किया गया।

विधायक समीर मोहंती रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस मौके पर सचिव अमित राय, संयुक्त सचिव अनूप मोहंती, शक्ति दास, रवि दास, मनिंद्र पाल, दीप चक्रवर्ती, मनीन्द्र नाथ पालित समेत शिल्पी महल क्लब और झारखंड बंग भाषी समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।