संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) — आगामी बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को चाकुलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घाटशिला एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने की। बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आपसी एकता, भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में समिति के सदस्यों ने बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बकरीद के दिन सुचारु रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यह निर्णय लिया गया कि बकरीद की नमाज सुबह 7 बजे अदा की जाएगी।
एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फेक न्यूज से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता से सेवा में रहेगा और किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक को बीडीओ आरती मुंडा ने भी संबोधित किया और सभी को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। संचालन रविंद्र नाथ मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया।
उपस्थित प्रमुख लोग:
डीएसपी संदीप भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम, अनंत खालको, दिनेश सिंह, मो. गुलाब, समीर दास, परमानंद सिंह, मो. साजिद, मौसमी मल्लिक, असगर हुसैन, शतदल महतो, मिन्हाज अख्तर, अमित भारतीय, हैदर अली, पतित दास, रसीद खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।