Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया सीएचसी में स्वास्थ्य समीक्षा बैठक व आरोग्य शिविर का आयोजन, 105 मरीजों की हुई जांच

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) — चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समीक्षा बैठक एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावरिया ने की, जिसमें सभी सीएचओ, एएनएम और बीटीटी कर्मी शामिल हुए।

बैठक के दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग, एचएमआईएस रिपोर्टिंग, आरसीएच और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की गहन समीक्षा की गई। कार्य में लापरवाही बरतने वाले केंद्रों के सीएचओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया।

समीक्षा बैठक के पश्चात आयुष्मान भारत आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 105 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ दी गईं। शिविर के अंतर्गत टीबी, कुष्ठ रोग और एनसीडी (गैर-संक्रामक रोगों) की भी जांच की गई।

इस अवसर पर जिला से दिलीप कुमार, जिला डाटा प्रबंधक डॉ. राजीव लोचन महतो, डॉ. नरेश बास्के, डॉ. स्वाति कुमारी, सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रणय कुमार बहुरिया, लेखा प्रबंधक उत्पल शीट सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।