संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के कुचियाशोली गांव के पास स्थित कूपन नदी के किनारे शनिवार सुबह एक लावारिस बाइक बरामद हुई। बाइक का नंबर जेएच 05 सीसी 5597 है। ग्रामीणों ने बाइक को संदिग्ध हालत में देखकर इसकी सूचना चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी।
सूचना मिलते ही थाना के एएसआई पीतांबर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक किसकी है और यहां कैसे पहुंची।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।