Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: ब्राह्मणकुंडी में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का शिलान्यास, विधायक ने किया नारियल फोड़कर शुभारंभ

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड के ब्राह्मणकुंडी क्षेत्र में नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर विधायक Samir Kumar Mohanty ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

Read More : चाकुलिया: स्वर्ण रेखा नदी से अवैध बालू के कारोबार का हब बन गया है श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर और समय पर इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आम लोगों तक मूलभूत सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया रंजीत सिंह, रासबिहारी साहू, लाल मोहन मुर्मू, शामल मैती, रिंकू प्रधान, सुधीर मंडल, मलय बाड़ी, अंबिका सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।