Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: शालदोहा गांव में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित, बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत शालदोहा गांव में जले हुए ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान हो गया है। गांव में नया 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति फिर से सुचारु कर दी गई है।

पिछले कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही मानुषमुडिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने सक्रिय पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और जल्द समाधान की मांग की।

Read More: धानघोरी गांव को मिली राहत: 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर चालू

मुखिया के निरंतर प्रयासों के बाद गुरुवार को गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया राम मुर्मू और विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि समय पर उठाए गए इस कदम से गांव की बड़ी समस्या का समाधान हो गया।

इस मौके पर राजेश विद, सागर घटवारी, सोतनम डे, सुभदीप भोल, राजेश बीद, रवीन्द्र नाथ मुर्मू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *