Responsive Menu
Add more content here...

धानघोरी गांव को मिली राहत: 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर चालू

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई है। पुराने ट्रांसफॉर्मर के खराब हो जाने के कारण गांव में अंधेरा छाया हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुखिया राम मुर्मू ने पहल की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उनके प्रयासों के बाद मंगलवार को गांव में नया 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया।

Read More : चाकुलिया में अवैध बालू पर कार्रवाई, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

इस मौके पर मुखिया ने फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का शुभारंभ किया और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें नियमित बिजली मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान नंद लाल पातर, हाथी पातर, सुकरा पातर, सुनील पातर, रमेश मुर्मू, प्रेमचंद पातर, छोटो कृष्ण पातर, बारसा टुडु, करगा टुडु, सुशील पातर, सुभ पातर और विष्णु पातर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।