Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में अवैध बालू पर कार्रवाई, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाकुलिया पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर बांयी नहर के पास की गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, जब्त किए गए ट्रैक्टर के मालिक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू ढोया जा रहा था।

Read More : चाकुलिया में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धा का माहौल, झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालीजुड़ी स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है। यहां से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टरों के जरिए बालू चाकुलिया लाया जाता है। बताया जाता है कि प्रतिदिन करीब 50 ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर मुख्य बाजार क्षेत्र से गुजरते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अवैध बालू परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर स्थायी रूप से रोक लगाने में कितना सफल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *