चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी उपस्थित होकर डॉ. अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश के हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किया, जो लोकतंत्र की मजबूत नींव है।
Read More : चाकुलिया में मांस-मछली दुकान को लेकर विवाद गहराया, स्थानांतरण की मांग तेज
विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अंबेडकर के विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता, भाईचारा और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।