Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में मांस-मछली दुकान को लेकर विवाद गहराया, स्थानांतरण की मांग तेज

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेयी नगर के पास मांस-मछली की दुकान लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है।

जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के समीप केंद्र सरकार की जमीन पर इन दुकानों को स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, जिस पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा ने सोमवार को अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

Read More : चाकुलिया में मांस-मछली दुकानों का होगा स्थानांतरण

सौंपे गए पत्र में उन्होंने कहा कि रेलवे अंडरपास के पास चल रही मांस-मछली की दुकानों को बाजपेयी नगर के पास स्थापित करना उचित नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन दुकानों को कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर या साप्ताहिक हाट में स्थानांतरित किया जाए, जहां इसके लिए उपयुक्त व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित स्थल केंद्र सरकार की जमीन है, जहां इस तरह का व्यवसाय नियमों के खिलाफ है। साथ ही, इस स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर शिव मंदिर स्थित है, जिससे धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा

इसके अलावा, इलाके में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्गंध और गंदगी फैलने की आशंका जताई गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं और क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मांस-मछली की दुकानों को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।