चाकुलिया 28 जून 2025 संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत अंतर्गत मधुपुर गांव के निकट शनिवार को पारंपरिक फुलपानी पहाड़ पूजा आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुई। क्षेत्र में समृद्धि और पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर होने वाली इस सदियों पुरानी परंपरा में इस बार करीब 20 मौजों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी योगेंद्र सरदार ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर पहाड़ देवता का आवाहन किया। ग्रामीणों का मानना है कि इस पूजा से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है और वर्षा अच्छी होती है, जिससे खेती और जीवन में समृद्धि आती है।
पूरे इलाके से जुटे श्रद्धालु, हुआ प्रसाद वितरण
पूजा संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक समरसता का रूप दे दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
शाम को गांव के युवाओं और महिलाओं द्वारा परंपरागत लोकनृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के आयोजन की योजना है, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया है।
उपस्थित प्रमुख ग्रामीणों में शामिल थे:
चंडी चरण मुंडा, देवा सरदार, दिलीप सरदार, आशा सरदार, हुंडी सरदार, शांति सरदार, गोरखा सरदार
तरुण मुंडा, शत्रुघ्न सरदार, अरुण मुंडा, सरला मुंडा, मुरली मुंडा, गोपी हांसदा, पूर्णचंद्र मुंडा
मीहिराम मुंडा, जवाहर लाल मुंडा, रमेश सरदार, सुरेश सरदार, काली सरदार, रूपचंद सरदार, भरत सरदार, कालीपद सरदार समेत सैकड़ों श्रद्धालु।