पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड के गजानन फिरो कंपनी में निर्माणाधीन पावर प्लांट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिमनी निर्माण कार्य के दौरान लगभग 30 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक मजदूरों की पहचान
पहले मृतक का नाम सादिक बताया गया है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी था। दूसरे मृतक का नाम इस्तकार है, जो वही सहारनपुर का निवासी था।

इस्तीकार ( फ़ाइल फोटो)

सादिक ( फ़ाइल फोटो)
हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार, चिमनी के अंदर सेरेमिक ब्रिक लाइनिंग का काम चल रहा था। इस दौरान तीन मजदूर ब्रिक्स लेकर लिफ्ट के सहारे ऊपर जा रहे थे। अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और लिफ्ट असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के समय एक मजदूर किसी तरह लिफ्ट के तार को पकड़कर झूल गया, जबकि सादिक और इस्तकार लिफ्ट से नीचे गिर गए, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।