Responsive Menu
Add more content here...

बॉलीवुड आइकन धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से पहले बुझ गया एक चमकता सितारा

Spread the love

मुम्बई अबुआ खबर डेस्क: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय और सम्मानित अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। लंबे समय से वे घर पर ही इलाज करा रहे थे, जबकि कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया था।

सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे दिग्गज कलाकार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेते दिखे थे।
इसी दौरान सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें तेज़ी से फैलीं, जिन्हें हेमा मालिनी और ईशा देओल ने पूरी तरह गलत बताते हुए साफ किया था। सनी देओल ने भी कहा था कि उनके पिता उपचार का सकारात्मक प्रभाव दिखा रहे हैं।
लेकिन आज सुबह आई दुखद खबर ने पूरे फिल्म जगत और देशभर के प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया।

जन्मदिन से पहले मौत की खबर ने तोड़ा करोड़ों दिल

धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष पूरे करने वाले थे। परिवार में इस खास मौके को लेकर सादगी भरा जश्न मनाने की तैयारियाँ भी हो रही थीं।
लेकिन जन्मदिन से करीब दो सप्ताह पहले ही वह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

उनके निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है और लाखों फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक संदेश लिख रहे हैं।
धर्मेंद्र सिर्फ अभिनेता नहीं थे—वह एक युग, एक इतिहास और एक अद्भुत व्यक्तित्व के प्रतीक थे।

धर्मेंद्र का आखिरी सिनेमाई अध्याय

अपने लंबे फिल्मी सफर के अंतिम दौर में धर्मेंद्र कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे।

उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ है, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीराम राघवन ने किया है।
इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और यह धर्मेंद्र की अमर विरासत की अंतिम झलक होगी।