घाटशिला | अबुआ खबर डेस्क
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सातवें राउंड तक पहुँच चुकी है, और हर राउंड में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन लगातार दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन बढ़त का अंतर अब और ज्यादा चौड़ा हो गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार राउंड–07 तक स्थिति इस प्रकार है:
राउंड-7 मतगणना परिणाम
सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो) – 32,898 वोट
बाबूलाल सोरेन (भाजपा) – 25,136 वोट
पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी – BAP) – 303
पार्वती हांसदा (PPI-D) – 135
रामदास मुर्मू (JHKM) – 6,455
नारायण सिंह (निर्दलीय) – 88
परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 71
बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 55 मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 457
मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 165
रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 104
विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 352
डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 549
NOTA – 1,060
🔹 झामुमो ‘जीत की ओर’, समर्थन शिविरों में उत्साह
हर राउंड के साथ झामुमो की बढ़त का फासला बढ़ता जा रहा है, जिससे पार्टी समर्थकों में उत्साह और उम्मीदों का माहौल बन गया है।
मतगणना केंद्र के बाहर झामुमो खेमे में ‘जीत की ओर बढ़ते कदम’ का जश्न दिख रहा है, जबकि भाजपा समर्थक अब भी रुझानों में बदलाव की उम्मीद लगाए हुए हैं।
मतगणना पूरी तरह सुरक्षा के बीच, वीडियोग्राफी और कड़ी निगरानी में जारी है।