Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव पर हाई टेंशन पोल पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारी गई

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता।
सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती आत्महत्या की नीयत से 1,32,000 वोल्ट के हाई टेंशन पोल पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए और मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार युवती ने प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया। भीड़ के बीच युवती बार-बार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। स्थिति को देखते हुए सोनारी थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के आदेश पर 1,32,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार की बिजली काट दी गई, जिसके कारण कुछ समय के लिए शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील की रेस्क्यू टीम ने घंटों मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

फिलहाल पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के कारण मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लंबे समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।