Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस ने मजदूरों से पंगा लिया, सड़क पर धरना देकर जाम किया

Spread the love

जमशेदपुर | अबुआ खबर संवाददाता
बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की। जब चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, जिससे मजदूर आक्रोशित हो उठे और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

मजदूरों का आरोप है कि शहर की ओर रोजाना आने वाले वाहनों के साथ ट्रैफिक पुलिस बार-बार परेशान करती है। “ओवरलोड” का हवाला देकर वाहन चालक को पकड़ना और जुर्माना वसूलना आम बात हो गई है, जिससे उनका रोज़ का रोजगार प्रभावित होता है।

बताया गया कि सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे। उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।

उधर, पुलिस से स्थिति जानने का प्रयास किया गया तो अधिकारी कैमरे के सामने नहीं आए। काफी देर समझाने पर मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क पर जाम हटा दिया गया।

📍 मुख्य बिंदु:

ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप वाहन को रोककर कागजात की मांग की

कागजात न दिखाने पर चालक के साथ मारपीट, मजदूर सड़क पर धरने पर बैठे

मजदूरों का आरोप: रोज़ाना ट्रैफिक पुलिस आम लोगों को परेशान करती है

चांडिल से बावनगोड़ा जा रहे मजदूरों ने हाजिरी मिलने तक जाम न हटाने की चेतावनी दी

पुलिस अधिकारियों का कैमरे के सामने न आना और बाद में जाम हटाना