Responsive Menu
Add more content here...

कदमा में टोल ब्रिज के पास सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

कदमा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। स्कूटी से जा रहे दो दोस्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अनवारूल हक़ की मौत हो गई, जबकि उसका साथी फरीद एमजीएम अस्पताल में भर्ती है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार फरीद और अनवारूल हक़, कपाली के अली नगर के निवासी हैं। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे दोनों दोस्त स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनवारूल हक़ को मृत घोषित किया, जबकि फरीद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए भर्ती रखा गया।

रविवार को एमजीएम अस्पताल में अनवारूल हक़ का पोस्टमार्टम किया गया और उसके शव को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजन दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।