Responsive Menu
Add more content here...

युवा समाजसेवी कुनाल महतो ने चितरंजन महतो के श्राद्धकर्म में अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा।
युवा समाजसेवी श्री कुनाल महतो आज बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्णापानी पंचायत अंतर्गत महुलचूंई गांव पहुंचे। उन्होंने CPI(M) नेता स्वपन महतो के भाई स्व. चितरंजन महतो जी के श्राद्धकर्म में भाग लेकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विगत दिनों आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण चितरंजन महतो जी का असामयिक निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में कुनाल महतो ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर कुनाल महतो ने कहा, “चितरंजन जी का जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”