Responsive Menu
Add more content here...

सिमदी चौक में स्थापित होगा शहीद सुनील महतो की प्रतिमा, 22 जून को होगा अनावरण समारोह

Spread the love

चाकुलिया (घाटशिला), झारखंड:
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सिमदी गांव में शहीद सुनील महतो स्मारक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज समिति अध्यक्ष प्रशांत महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी लालटू महतो शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जून 2025 को सिमदी चौक में शहीद सुनील महतो की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जो जमीनदाता प्रशांत महतो द्वारा प्रदत्त स्थान पर स्थापित होगी। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनता की बड़ी भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।

स्मारक समिति का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

मुख्य संरक्षक: लालटू महतो

संरक्षक: गोपन पड़ीहारी, बलराम महतो, घनश्याम महतो

अध्यक्ष: प्रशांत महतो

उपाध्यक्ष: निर्मल महतो, अनुप महतो

सचिव: सरूप कुमार महतो

सह सचिव: बुबाई महतो, मनोज महतो

कोषाध्यक्ष: राहुल महतो

सलाहकार समिति में शामिल हैं:
कोकिल चंद्र महतो, सुधीर महतो, अमर हांसदा, बाबलु हेंम्ब्रम, संजित सिंह, असित महतो, वासुदेव महतो, एसपीबीके गुलियार

सदस्यगण: विजय महतो, तापस महतो, धनंजय महतो, हेमंत महतो, मनोज महतो, कृष्ण महतो, धीरेन महतो, तृप्ति महतो, निपेन महतो, परिमल महतो, अजय महतो, भाग्यवान महतो, मिथुन महतो, आकाश सीट, मुकेश महतो, सिमंत राज सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम शहीद सुनील महतो जी के बलिदान और योगदान को सम्मानित करने की एक ऐतिहासिक पहल होगी, जो क्षेत्र की युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगी।