चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड की जोगीतोपा पंचायत अंतर्गत मिश्रीकाटा गांव में ओलचिकी भाषा दिवस के अवसर पर मंगलवार की संध्या एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक
इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
Advertisement

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विधायक समीर कुमार मोहंती ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाषा, संस्कृति और खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्रामीणों की रही सक्रिय सहभागिता
मौके पर पूर्व मुखिया जयराम हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास, हंबीर सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।