Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में रघुबर दास ने मनाई होली, एग्रीको आवास पर हुआ होली मिलन समारोह

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता:
रघुबर दास ने होली का पर्व जमशेदपुर के एग्रीको स्थित अपने आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एग्रीको आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशियों का प्रतीक है। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि होली प्रेम, एकता और सद्भाव का त्योहार है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।