रांची, 17 जून:रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ब्लॉक-ए के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति, स्वच्छता और जनसेवा की स्थिति का जायजा लिया।अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिसनिरीक्षण के दौरान जिला कल्याण शाखा में कार्यरत नलिता कुमारी महतो और कार्यालय लिपिक विकास जायसवाल अनुपस्थित पाए गए। इस पर उपायुक्त ने दोनों कर्मियों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।इसी क्रम में, मुख्य लिपिक दिलीप कुमार द्वारा पहचान पत्र (ID कार्ड) नहीं पहनने और क्लर्क दिनेश कुमार पासवान द्वारा टेबल पर नेम प्लेट नहीं लगाने पर भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।जिला भू-अर्जन कार्यालय में भी पाई गई लापरवाहीउपायुक्त ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर आदर्श कुमार सिंह द्वारा आईडी कार्ड नहीं पहनने पर कार्रवाई करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखते हुए कार्यालय व्यवस्था को बेहतर किया जाए।स्वच्छता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकताउपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयों में स्वच्छता, समयबद्धता और पारदर्शी कार्यशैली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशील और त्वरित तरीके से होना चाहिए।अपर जिला दंडाधिकारी कार्यालय की सराहनानिरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कार्यालय की कार्यसंस्कृति और व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने इसे अन्य कार्यालयों के लिए आदर्श उदाहरण बताया। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक भी उपस्थित थे।शिक्षा विभाग को भी मिले निर्देशउपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां कर्मियों की उपस्थिति, पहचान पत्र एवं नेम प्लेट की जांच की। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुविधा ही प्राथमिकताउपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों को सुव्यवस्थित और कार्यकुशल बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले या कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।औचक निरीक्षण का सिलसिला रहेगा जारीउपायुक्त भजन्त्री ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कार्यालयों में अनुशासन, कार्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
