घाटशिला। संवाददाता
डुमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनतेरस की रात्रि उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरीदा में स्कूल का दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर, मॉनिटर ,बायोमेट्रिक डिवाइस टैबलेट एवं अन्य सामान की चोरी कर ली गयी थी। चोरी के इस मामले को लेकर वरिय पुलिस उपाधिक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले को ले डुमरिया थाना क्षेत्र के उपर बांकीसोल से धनु सोरेन उर्फ मुखिया एवं मुसाबनी थाना क्षेत्र के काकदोहा निवासी तीरामदास सोरेन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनो अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने स्कूल चोरी हुए सारे समान की बरामदगी की है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस क्रम में तकनीकी शाखा के मदद से धनु सोरेन उर्फ मुखिया मुखिया को उपर बांकीशोल से पहले हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। धनु सोरेन ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इस कांड में अपने जीजा तीरामदास सोरेन को भी इस घटना में संलिप्त होने की बात बताई । छापामारी के क्रम में तीरामदास उर्फ को भी उसके गांव काकदोहा से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के घर पर छापामारी कर विभिन्न घटना क्रम में चोरी किए गए सामानों की बारामदगी हुई है । अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि तीरामदास सोरेन जिसका ससुराल ऊपर बाकी सोल में है, दोनों जीजा साला मिलकर टीवीएस मोटरसाइकिल से रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। इस छापामारी दल में डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा , मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, पुअनी प्रदीप खालको, पुअनि सुनील कुमार हांसदा , पुअनि अजीत कुमार, पुअनि विल्कन बागे ,पुअनि मुसाबनी थाना कष्टु मांझी समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे । इस मामले की जानकारी मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार, मुसाबनी डीएसपी संदीप भकत ने दी।