घाटशिला। संवाददाता
घाटशिला में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती के द्वारा महागठबंधन के साझा प्रत्याशी सोमेश चंन्द्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में विजयी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस क्रम में सर्वप्रथम बालीगुमा एवं खड़ीकाशोल गांव में ग्रामीण महिला पुरूषों को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिए तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन को विजय बनाने का आह्वान किया । दोनों गांव में शहरी क्षेत्र के प्रभारी गोपाल कोईरी के प्रयास से बनमाली भकत और धनपती पाल एवं आनंद गोराई के नेतृत्व में 200 लोगों ने सरकार के उपलब्धि को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सभी को विधायक समीर कुमार मोहंती ने पार्टी का पट्टा पहनाकर शामिल कराया। मौके पर मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र के प्रभारी काजल डॉन, सुखलाल हांसदा, अम्पा हेम्ब्रम अंकुर कावरी, मदन दोलाई ,गोपन परिहारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।