Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मॉडल स्कूल के पास जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, नहीं मिला कोई जुआरी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी स्थित अधूरे मॉडल स्कूल भवन के पास मंगलवार की देर शाम पुलिस ने जुआ अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई।

सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि मॉडल स्कूल परिसर और उसके पीछे स्थित शाखा कैनाल के किनारे जुआ खेलने का अड्डा संचालित होता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर कोई जुआरी नहीं मिला, हालांकि पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की जांच की है। उन्होंने कहा कि अवैध जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।