Responsive Menu
Add more content here...

बोनगोड़ा में अवैध जुआ खेल की तैयारी, फुटबॉल टूर्नामेंट के आड़ में सक्रिय गिरोह

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता।
घाटशिला उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी से शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी में जुटी है। लेकिन इसी बीच कुछ असामाजिक तत्व प्रशासन की व्यस्तता का फ़ायदा उठाकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बोनगोड़ा फुटबॉल मैदान में इन दिनों हब्बा डब्बा जुआ खेल (गैरकानूनी सट्टा) आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के नाम पर मैदान में पंडाल बनाकर जुहा खेलने का गुप्त इंतज़ाम किया गया है।

हालाँकि, थाना प्रभारी के सख़्त रवैये के बाद कुछ महीनों से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियाँ पूरी तरह बंद थीं, लेकिन उपचुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यस्तता देखते हुए अब फिर से ऐसे गिरोह सक्रिय हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों भी इस क्षेत्र में इसी तरह फुटबॉल मैच के बहाने अवैध जुआ खेला गया था, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बार भी ऐसे तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है।

2 thoughts on “बोनगोड़ा में अवैध जुआ खेल की तैयारी, फुटबॉल टूर्नामेंट के आड़ में सक्रिय गिरोह

    1. आपके सुझाव और सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद!
      हमें खुशी है कि आपने हमारी खबर को ध्यान से पढ़ा और सुधार के लिए मूल्यवान सुझाव दिए।
      आपके बताने पर आवश्यक सुधार कर दिया गया है।
      आपका यह सहयोग हमें और बेहतर पत्रकारिता करने की प्रेरणा देता है।
      बने रहिए अबुआ खबर के साथ

Comments are closed.