Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में सूरदा क्रॉसिंग में जनसंपर्क अभियान, 25 महिला कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

Spread the love

घाटशिला:
बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में शनिवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सूरदा क्रॉसिंग में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों और झामुमो की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर 25 महिला कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया।

विधायक समीर कुमार मोहंती ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का झामुमो परिवार में स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह जनता का आंदोलन है, जो राज्य के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड आज विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई दिशा की ओर अग्रसर है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने लोगों से अपील की कि वे झारखंड की अस्मिता और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए झामुमो के साथ मजबूती से जुड़ें।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही।