Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: नगर पंचायत की पहल, बड़शोल स्थित कूपन नदी छठ घाट की सफाई शुरू

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : आगामी छठ पर्व को लेकर चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पंचायत की ओर से आठ किलोमीटर दूर बड़शोल स्थित कूपन नदी छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह अभियान सफाई सुपरवाइज़र असीम नाथ की निगरानी में चल रहा है।

नगर पंचायत के प्रशासक मोटाय बानरा ने घाट की सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। यद्यपि यह घाट नगर पंचायत क्षेत्र के बाहर स्थित है, फिर भी प्रशासन हर वर्ष सामाजिक दायित्व निभाते हुए यहां साफ-सफाई सुनिश्चित करता है, क्योंकि नगर क्षेत्र के अधिकांश श्रद्धालु इसी घाट पर आस्था अर्पित करने पहुंचते हैं।

इधर, छठ व्रतधारी मंच की टीम भी सफाई कार्य में जुटी है। मंच के संरक्षण परमानंद सिंह ने बताया कि व्रतधारियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। मंच के पदाधिकारी और सदस्य प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं की तैयारी में सक्रिय हैं।

छठ पर्व के दौरान इस घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसलिए प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर स्वच्छता व व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।