Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: नगर पंचायत में शराबी और जुआड़ियों के लिए बनवा दिए आश्रय गृह

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता( रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत ने शराबियों और जुआड़ियों के लिए भारी भरकम राशि खर्च कर कई आश्रय गृह बनवा दिया है। आश्रय विहिन शहरी गरीबों के लिए नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था के तहत निर्मित आश्रय गृहों में कभी भी कोई गरीब ने आश्रय नहीं लिया। अलबत्ता, आश्रय गृह शराबियों और जुआड़ियों के काम आ रहे हैं।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित पुरनापानी में मुख्य सड़क के किनारे निर्मित महिला आश्रय गृह में शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं। गृह में लगाए गए बेड पर ताश के पत्ते बिखरे हैं। नगर पंचायत प्रशासन इसके रखरखाव में नाकाम साबित हुआ है।


ग्रामीणों के मुताबिक पुरानापानी के महिला आश्रय गृह में निर्माण काल के बाद से आज तक कभी किसी आश्रय विहीन गरीब ने आश्रय नहीं लिया। यह गृह शराबियों और जुआड़ियों के काम आ रहा है। आश्रय गृह में तीन बेड लगाए गए हैं। तीनों बेड पर बैठकर शराबी शराब पीते हैं और ताश के पत्तों से जुआ खेलते हैं। गृह के अंदर बेड पर और कमरे में शराब की दर्जनों खाली बोतलें हैं। जानकारी के मुताबिक एक अन्य आश्रय गृह नगर पंचायत क्षेत्र में हाटचाली के पास भी बनवाया गया था। यह आश्रय गृह भी बेकार पड़ा है।