Responsive Menu
Add more content here...

9वीं की छात्रा ने साड़ी से फांसी लगाकर दी जान, घर में छाया मातम

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता): बरसोल थाना क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत आड़ंग गांव में मंगलवार की दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नंदिनी नायक (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे। इसी दौरान नंदिनी ने अपने कमरे की लोहे की रेलिंग में साड़ी का फंदा लगाकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजन घर लौटे तो नंदिनी को फंदे से झूलता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बरसोल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।

मृतका की मां आरती नायक ने बताया कि नंदिनी ने हाल ही में कक्षा 9 में प्रवेश लिया था, लेकिन दाखिले के बाद वह स्कूल नहीं जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे आड़ंग गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश की, लेकिन घर में मातम का माहौल बना हुआ है।