Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: पीएम आवास में युवक की फंदे से लटकी मिली लाश

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित पुरनापानी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक जयप्रकाश महतो का शव उसके निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

सूचना मिलने पर थाना के एसआई अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश महतो रात में घर के बरामदे में सोया था। सुबह उसका शव निर्माणाधीन पीएम आवास में फंदे से लटका मिला।

प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।