रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक दुखद घटना सामने आई है। लालपुर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में सोमवार को सेंट जेवियर्स कॉलेज की एक छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्रा की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है, जो स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।
हॉस्टल में मिला छात्रा का शव, सुसाइड नोट में घरेलू विवाद का जिक्र
छात्रा के हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट के अनुसार, छात्रा ने अपनी जान लेने का कारण घरेलू परेशानियाँ और पारिवारिक विवाद बताया है।
पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और छात्रा के परिवार वालों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।