Responsive Menu
Add more content here...

साकची में नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा — चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित सना कॉम्पलेक्स के कैलाश होटल में 16 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दो 12 वर्षीय नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई।

जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़िताएं पड़ोस की ही रहने वाली हैं और एक परिचित के बहकावे में आकर होटल पहुँची थीं। वहां उनके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई:

कैलाश मिश्रा — सोनारी थाना क्षेत्र, बिहार ग्रिन निवासी

करण कुमार राणा — चतरा ईटखोरी

रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश — कदमा, शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर-4

तरुण शर्मा उर्फ गोलू — सोनारी, सीपी क्लब के पास

पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों या सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल जारी है।

स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए सभी आरोपियों को कड़ी कानूनी सजा देने की मांग की। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और दोषियों पर सख्त कानूनन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।