मानगो पुल के पास ट्रेलर बेकाबू होकर किनारे खड़े वाहनों से टकराया
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब मानगो पुल से पहले हाथी-घोड़ा मंदिर के पास एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी दो कारों और एक बाइक से जोरदार तरीके से टकरा गया।
कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, किसी के घायल होने की खबर नहीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर साकची से मानगो की ओर जा रहा था। हाथी-घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे सड़क किनारे पार्क की गई कारों से जा भिड़ा। पास में खड़ी एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई।
सौभाग्य से कार और बाइक में कोई सवार नहीं था, जिसके कारण बड़ी जनहानि होने से बच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुँची और वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सामान्य किया। पुलिस ने ट्रेलर और चालक को कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।