भारत के महज 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। तीसरे यूथ वनडे में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्होंने ऐसी आंधी चलाई कि अंग्रेज गेंदबाजों के होश उड़ गए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 269 रन का लक्ष्य महज 34.3 ओवर में हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों पर 86 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्होंने 277.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और मैदान को छक्कों की बरसात से नहला दिया। जब वह क्रीज पर थे, तो हर गेंद पर चौका या छक्का लगने की उम्मीद बन गई थी।तीनों मैचों में रहा वैभव का जलवा
तीनों मैच में वैभव का जलवा रहा है। महज 14 साल की उम्र में इस तरह का निरंतर विस्फोटक प्रदर्शन क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाला है। वह न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि टीम को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिला रहे हैं। दूसरे वनडे में 34 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। जबकि पहले वनडे में 19 गेंद पर 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के जड़े थे। अब दूसरे वनडे में उन्होंने 86 रनों की एक और विस्फोटक पारी खेल कर खेल जगत को चौका दिया है। वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 साल के हैं और लगातार विस्फोटक परियां खेल सबके चहेते बनते जा रहे हैं। वैभव के आक्रामक खेल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं।
आईपीएल में जड़ा था शतक
वैभव सूर्यवंशी तब सुर्खियों में आए थे जब आईपीएल 2025 के एक मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 विस्फोटक शतक जड़ा था। 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज भारतीय शतक का रिकॉर्ड बनाया था। ।वैभव ने अपनी पारी में 7 चौके और 11 छक्के जड़े थे।
उन्होंने 265.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।