टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने गिल स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। भारतीय टीम पहली पारी में 585 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस पारी के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल इस पारी के दौरान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए। कोहली ने 2019 में पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाए थे। वहीं गिल ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ का भी रिकॉर्ड बना डाला, जो पहले 221 रन के साथ सुनील गावस्कर के नाम था। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में यह पारी खेली थी। गिल – जडेजा से अच्छी शुरुआत दी भारत ने गुरुवार को अपने पहले दिन के स्कोर 310/5 से आगे खेलना शुरू किया। गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने शानदार साझेदारी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। जडेजा ने 89 रन बनाए, जिन्हें जोश टंग ने आउट किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 42 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन उन्हें जो रूट ने बोल्ड कर दिया। गिल की पारी को जोश टंग ने समाप्त किया, जब उन्होंने उन्हें ओली पोप के हाथों कैच कराया। गिल ने 380 गेंदों में 24 चौके और 3 छक्कों की मदद से 269 रन बनाए। भारतीय पारी के अंतिम बल्लेबाज़ आकाश दीप रहे, जिन्होंने 6 रन बनाए। उन्हें शोएब बशीर ने कैच आउट कराया और इस तरह भारत की पहली पारी 585 रन पर समाप्त हुई। टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 564/7 था, लेकिन इसके बाद के विकेट जल्दी गिर गए। गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और क्रिस वोक्स को 2-2 विकेट मिले।
We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.Ok