जमशेदपुर: जमशेदपुर में साइबर ठगों सक्रिय होते जा रहे हैं। आम से लेकर खास लोगों को साइबर ठग अपना शिकार बना रहे हैं। इस साल अब तक (जनवरी से जून तक) साइबर ठगों ने शहर के 69 लोगों के बैंक खाता खाली कर दिया। इनलोगों से ठगों ने करीब 8,94,26,499
करोड़ रुपए की ठगी की। ठगी के ये मामले ट्रेडिंग, फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड, निवेश के बहाने, घर बैठे-बैठे पैसे कमाने, क्रेडिट कार्ड शुरू कराने जैसे बहानों से जुड़े हुए हैं। इधर, साइबर पुलिस सिर्फ मामले दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
ठग पकड़ से दूर
साइबर ठग पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनका लोकेशन जरुर ट्रैस कर रही है लेकिन अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं। साइबर पुलिस के अनुसार कर्नाटक, महाराष्ट्र और कोलकाता के साइबर अपराधी इन दिनों शहर में लगातार ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोग रोज अपनी शिकायतें लेकर बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना पहुंच रहे हैं। साइबर पुलिस ने पीड़ितों के कुछ पैसे वापस भी लौटाए हैं। ठगों ने किसी से ट्रेडिंग के नाम पर 38 लाख ठगे तो किसी से एपीके फाइल डाउनलोड करा 57 लाख की ठगी की। वहीं,10 प्रतिशत का मनुफा देने के नाम पर 6.14 लाख ठगी का मामला भी इस साल साइबर थाना में दर्ज हो चुका है।
जानिए किस महीनें कितनों से हुई ठगी
माह ———-केस
जनवरी——–10
फरवरी———13
मार्च———–11
अप्रैल———-09
मई————14
जून———–12