चांडिल।
नव वर्ष के पहले महीने में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के लिए एक बार फिर गौरवपूर्ण क्षण सामने आया, जब झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा टीम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान चांडिल डैम स्थित शीश महल परिसर में आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
10 वर्षों के सहयोग को मिला सम्मान
कार्यक्रम में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के साथ 10 वर्षों से अधिक समय तक सहयोगी मित्र संस्था के रूप में कार्य करने के लिए टीम पीएसएफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ ने इस सम्मान को केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने अभिभावकों से प्राप्त आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया।
सम्मान से मिली नई ऊर्जा
टीम पीएसएफ का मानना है कि वह हमेशा दूसरों को सम्मान देने में विश्वास रखती है, लेकिन जब झारखंड स्तर पर अपने वरिष्ठों और मार्गदर्शकों से सम्मान प्राप्त होता है, तो वह संस्था के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। नव वर्ष के अवसर पर मिला यह सम्मान टीम के लिए आगे के कार्यों में प्रेरणादायक साबित होगा।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
सम्मान समारोह के दौरान झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संस्था के पुराने साथी संतोष कुमार महतो सहित सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम पीएसएफ का स्वागत एवं सम्मान किया।
टीम पीएसएफ की सहभागिता
इस अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार के साथ शतकवीर रक्तदाता उत्तम कुमार गोराई एवं शुभेंदु मुखर्जी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस सम्मान को संस्था के सामूहिक प्रयास और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।