Responsive Menu
Add more content here...

चलती ट्रेन से गिरने से फणी कर्मकार की मौत, कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट से शव लाने में मिली मदद

Spread the love

मुसाबनी:
मुसाबनी प्रखंड के निवासी फणी कर्मकार की दुखद मृत्यु चलती ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। यह हादसा मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास उस समय हुआ जब वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी। इस पर श्री षाड़ंगी ने तुरंत ट्विटर पर मामले को उठाया। उनके ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए जबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने तत्काल शव को मृतक के गृह क्षेत्र भेजने की व्यवस्था की।

झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया पूरी की।

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की है।