Responsive Menu
Add more content here...

दुर्घटना में घायल युवक का निधन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर ₹1,01,657 का अस्पताल बिल माफ

Spread the love

जमशेदपुर/मुसाबनी: एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए मुसाबनी 3 नंबर एरिया निवासी 24 वर्षीय कृष्णा गुप्ता का निधन टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर में इलाज के दौरान हो गया। वह घाटशिला के बुरूडीह डैम से जन्मदिन मनाकर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए थे।

कृष्णा गुप्ता, पिता श्री संजय कुमार गुप्ता, गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें TMH में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उपचार के बाद अस्पताल का कुल ₹1,01,657 का बिल परिजनों के सामने एक बड़ा आर्थिक बोझ बनकर खड़ा हो गया।

इस विकट परिस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने पूरे मामले की जानकारी झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री कुणाल षाड़ंगी को दी। जानकारी मिलते ही श्री षाड़ंगी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए TMH प्रबंधन से संपर्क किया और शेष बिल को माफ करने की अपील की।

पूर्व विधायक के हस्तक्षेप और प्रयासों के फलस्वरूप TMH प्रशासन ने पूरे ₹1,01,657 का बकाया बिल माफ कर दिया, जिससे मृतक के परिजनों को भारी राहत मिली।

परिवार के सदस्यों ने श्री कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनके सहयोग और मानवीय संवेदना ने उन्हें सहारा दिया।