Responsive Menu
Add more content here...

विधानसभा घेराव को लेकर झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा मांग पत्र

Spread the love

चाकुलिया/संवाददाता (रोहन सिंह)

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, चाकुलिया प्रखंड समिति की ओर से बुधवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती को “समान काम के बदले समान वेतन” की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन आगामी 4 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के समर्थन में सौंपा गया।

संगठन की ओर से विधायक को अवगत कराया गया कि सहायक अध्यापक लंबे समय से समान कार्य के बावजूद असमान वेतनमान से जूझ रहे हैं, जो कि न्यायसंगत नहीं है। इस मुद्दे को लेकर राज्यभर के सहायक अध्यापक सरकार के समक्ष बार-बार अपनी बात रख चुके हैं, परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

विधायक समीर मोहंती ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे को आगामी सत्र के दौरान जोरदार तरीके से सदन में उठाएंगे और अध्यापकों की न्यायोचित मांगों का समर्थन करेंगे।

इस अवसर पर जिला सचिव गोविन्द गोप, प्रखंड अध्यक्ष पूर्ण चन्द्र हांसदा, शिवशंकर गिरी, अनुप महतो, लोकेश साधु, स्वपन महतो, बरेन मुण्डा, दिनेश महतो, आशिष साउ, अनिता बेरा, पायो हेम्ब्रम, हरेकृष्ण महतो, दिलीप सिंह, भीमचरण हांसदा, बान्दुआ हेम्ब्रम, खेला मुर्मु, रूपश्री महांति सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।